अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब जब्त, 1050 लीटर महुआ लाहन नष्ट
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के आदेश एवं आबकारी उपायुक्त आलोक खरे के निर्देशन में अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
घाना मैली, पिपरिया जुगराज, हरदुआ एवं जबेरा के कुचबंदिया मोहल्ले में दबिश देकर 35 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए
मौके से 1050 लीटर महुआ लाहन बरामद कर सैंपल लेने के बाद शेष लाहन को नष्ट किया गया।
कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए गए। आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।



एक टिप्पणी भेजें