त्योहारों को लेकर दमोह पुलिस अलर्ट, हटा में पुलिस का पैदल मार्च
दमोह। आगामी गणेश चतुर्थी एवं पर्यूषण पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है।
एसपी आनंद कलादगि (IPS) की समीक्षा बैठक के बाद एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हटा कस्बे में पैदल मार्च निकाला गया।
थाना हटा से शुरू हुआ मार्च प्रमुख व्यापारिक व संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा, जहां पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
हटा में 40 से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित होने के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त और पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए।
एसडीओपी कृष्णपाल सिंह सहित थाना-चौकी प्रभारी और भारी पुलिस बल मार्च में मौजूद रहा।


एक टिप्पणी भेजें