भाट खमरिया आंगनवाड़ी केंद्र में 'जेंडर संवेदीकरण' पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।
जबेरा। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय 'जेंडर संवेदीकरण' था, जिसमें स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक धर्मेंद्र मिश्रा और एबीएम अजय शुक्ला उपस्थित रहे। उनके साथ ही उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद से आए प्रतिनिधि कैलाश धर्मक, धर्मेंद्र सिंह लोधी और उमाकांत राय ने भी शिरकत की।विशेषज्ञों ने समाज में जेंडर समानता की समझ विकसित करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। ब्लॉक प्रबंधक धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रूढ़िवादिता को दूर करके ही सामाजिक समावेश और वास्तविक सशक्तिकरण लाया जा सकता है।
अहमदाबाद से आए प्रतिनिधियों ने सामुदायिक विकास में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जेंडर संवेदीकरण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया, ताकि समाज में एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हो सके।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन के उपरांत सभी के लिए स्वल्पाहार का आयोजन किया गया


एक टिप्पणी भेजें