डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल भाई-बहन को समय पर पहुंचाया अस्पताल

 डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल भाई-बहन को समय पर पहुंचाया अस्पताल



नोहटा/दमोह :- नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा स्थित पुल के पास सड़क दुर्घटना की सूचना पर डायल-112 FRV-22 ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल दो सगे भाई-बहन को तत्काल जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया।

दिनांक 12 अगस्त 2026 को दोपहर 12:05 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में ग्राम अमखेड़ा पुल के पास एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात महिला आरक्षक अर्शी अंजुम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना नोहटा में तैनात FRV-22 को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

FRV-22 के आरक्षक 394 देशराज सिंह पायलट-बलराम यादव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। जहां दोनों घायल अवस्था मे मिले। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों भाई-बहन अभाना-बांदकपुर मार्ग पर अमखेड़ा पुल के पास बाइक से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुए थे।

Post a Comment

और नया पुराने