भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, हटा मंडी प्रांगण में विशाल धरना-प्रदर्शन; खाद-बीज की किल्लत, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर SDM को सौंपा ज्ञापन*

 *भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, हटा मंडी प्रांगण में विशाल धरना-प्रदर्शन; खाद-बीज की किल्लत, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर SDM को सौंपा ज्ञापन*



दमोह जिले की हटा विधानसभा में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में विशाल एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। मंडी प्रांगण में दोपहर 1 बजे से शुरू हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं, खाद-बीज की किल्लत, डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश और देश का किसान आज खाद और बीज के लिए परेशान है, जबकि महंगाई लगातार आम जनता की कमर तोड़ रही है। डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस सिलेंडर और बिजली की बढ़ती दरों से किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर किसान विरोधी और जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए तत्काल राहत देने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व हटा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश उर्फ गोलू शराफ  ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हटा विधानसभा प्रभारी लखन पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया,कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप खटीक,

हटा, शहर अध्यक्ष दीपेश

 पटेरा ब्लॉक अध्यक्ष नंदे लाल चौरसिया, शहर अध्यक्ष नितिन ताम्रकार , धर्मेंद्र चौधरी, भरत ताम्रकार , मुकेश विश्वकर्मा, सचिन शुक्ला, कलीमुद्दीन खान,

सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि किसानों और आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेगी। नेताओं ने सरकार से खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, महंगाई पर नियंत्रण लगाने तथा किसानों को राहत देने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने हटा के एसडीएम राकेश मरकाम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने के साथ ही कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन का दायरा और व्यापक किया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने