भाजपा जबेरा मंडल की मासिक बैठक आयोजित, संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

 भाजपा जबेरा मंडल की मासिक बैठक आयोजित, संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा




दमोह - भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह की जबेरा विधानसभा अंतर्गत जबेरा मंडल की मासिक मंडल बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य में किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण वर्ग के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया, जिससे संगठन को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राघवेंद्र परिहार, जिला मंत्री रानू नामदेव, जिला आईटी संयोजक रिंकू गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष श्रीकांत बंटी दुबे, वरिष्ठ कार्यकर्ता रूपेश सेन, पूर्व मंडल पप्पू बाजपेई, सुरेश जैन एवं मंडल पदाधिकारी गण एवं शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने