होलसेल खाद्य तेल एजेंसी और रीटेल फूड स्टोर्स पर औचक छापा, रिफाइंड सोयाबीन तेल, दूध पाउडर और शक्कर के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

 खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित होलसेल खाद्य तेल एजेंसी एवं रीटेल फूड स्टोर्स का किया गया औचक निरीक्षण

रिफाइंड सोयाबीन तेल, दूध पाउडर एवं शक्कर के लिए गए नमूने, गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें




 दमोह :   कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर स्थित होलसेल खाद्य तेल एजेंसी एवं रिटेल फूड स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। दमोह शहर में चरहाई बाजार स्थित फर्म देवीप्रसाद बाबूलाल का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित किंग्स ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह मीट मार्केट स्थित फर्म गणेशलाल तांतुलाल एवं के.के. ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। परिसर में संग्रहित सोयल ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं शक्कर के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह वृद्धाश्रम के पास स्थित रौनक ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। मौके पर संग्रहित नोवा ब्रांड दूध पाउडर के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने