खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की बडी कार्यवाई होलसेल खाद्य तेल एजेंसी एवं रीटेल फूड स्टोर्स पर औचक निरीक्षण

 खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित होलसेल खाद्य तेल एजेंसी एवं रीटेल फूड स्टोर्स का किया गया औचक निरीक्षण

वेज मेयोनीज, शुद्ध घी एवं मूंगफली तेल के लिए गए नमूने, गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें

दमोह :   कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर स्थित होलसेल खाद्य तेल एजेंसी एवं रिटेल फूड स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। दमोह शहर में चरहाई बाजार स्थित मनीष ट्रेडर्स एवं आहूजा किराना भंडार का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित गुजरात गोल्ड ब्रांड मूंगफली तेल एवं पारस ब्रांड शुद्ध घी के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह घंटाघर स्थित राजकुमार स्टोर्स एवं बालाकोट रोड स्थित माही डिलाईट रिटेल फूड स्टोर्स का निरीक्षण किया गया एवं वेज मेयोनीज के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक





कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने