व्ही.एच.एस.एण्ड डी. सत्र पर पहुंचकर, दी जा रही सेवाओं का किया निरीक्षण
दमोह : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तरोत्तर गुणात्मक सुधार और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड तेन्दूखेड़ा, जबेरा एवं हिण्डोरिया के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का आकस्मिक दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्र पर पहुंचकर टीकाकरण कार्य का अवलोकन कर कार्य में सुधार लाने आवश्यक निर्देश दिये।
हितग्राहियों का बढ़ाया उत्साह डॉ. राय ने जबेरा के ग्राम पटेरिया मॉल में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्र पर स्वास्थ्य सेवा लेने पहुचे हितग्राहियों को पुष्प भेंट कर स्वास्थ्य सेवाओं को नियमित रूप से लेने उत्साह बढ़ाया।
सीएचओ और मैदानी अमले को निर्देश निरीक्षण के दौरान तेजगढ़, खमरिया मौजीलाल एवं अभाना उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएचओ और मैदानी अमला को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदायित की जायें। सार्थक एप पर उपस्थिति दर्ज करने एवं संस्थागत प्रसव व टीकाकरण के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया।


एक टिप्पणी भेजें