थाना हटा पुलिस की अवैध हथियारों पर कार्यवाही- अंतर- जिला गिरोह का खुलासा अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार।
![]() |
अपराध क्र. - 345/26 एवं 346/26
धारा - 25/27 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार आरोपी-
1. यश अहिरवार उर्फ बंदर पिता राजेश अहिरवार उम्र 20 वर्ष निवासी महराजपुर,अधारताल ,जिला जबलपुर
2. जीवनलाल वंशकार पिता भूपेंद्र वंशकार उम्र 20 वर्ष निवासी चंद्रपुरा,थाना बाकल,जिला कटनी
3. निखिल साहू पिता राजेश साहू उम्र 22 वर्ष, हटा,दमोह
4. अनुज चक्रवर्ती पिता परषोत्तम चक्रवर्ती,उम्र 22 वर्ष,हटा,दमोह
5. जय हिन्द यादव पिता रामस्वरूप यादव उम्र 22 वर्ष,इमलिया, रैपुरा,जिला पन्ना
6. दीपक सिंह लोधी पिता कल्याण सिंह लोधी उम्र 24 वर्ष,हटा,दमोह
7. आशीष लोधी पिता रामसिंह लोधी उम्र 22 वर्ष नन्हे रैपुरा,थाना बहोरीबंद,जिला कटनी
8. दिनेश यादव उर्फ राधे पिता हुकुम सिंह यादव,26 वर्ष कुम्हारी,थाना कुम्हारी,जिला दमोह
9. जसवंत बर्मन उर्फ जब्बू पिता शंकर लाल बर्मन हटा जिला दमोह
गिरफ्तारी हेतु शेष आरोपी – 1. सत्यम रैकवार हटा,दमोह 2. उत्कर्ष साहू पिता जीवन साहू हटा,दमोह
3.अरविंद विश्वकर्मा पिता ओमकार विश्वकर्मा हटा,दमोह
जप्त सामान - कुल 05 अवैध हथियार जिनमें 03 पिस्टल,02 देसी कट्टे एवं 09 जिंदा कारतूस जप्त
विवरण
पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त और संधारण करने वाले अपराधियों पर त्वरित,सख्त एवं प्रभावशाली कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया,जो पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी हटा श्री के.पी.सिंह के नेतृत्व में अनुभाग स्तरीय टीम गठित कर अवैध हथियारों के खरीद फरोख्त एवं संधारण करने वाले संदिग्धों की जानकारी एकत्रित कर घेराबंदी करते हुए ताबड़तोड़ दविश कार्यवाही कर 02 अलग अलग प्रकरणों में कर 12 लोगों के विरुद्ध 25/27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण पंजीबंध कर कुल 09 आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गए आरोपी दमोह जिले एवं दमोह से सीमा बनाने वाले जिले जबलपुर,कटनी,पन्ना से संबंधित हैं । शेष 03 आरोपियो की पता-रसी जारी है
पुलिस टीम – एसडीओपी हटा श्री के.पी. सिंह के मार्गदर्शन मे दो टीमे गठित की गई जिसमे से एक टीम निरीक्षक श्री सुधीर कुमार बेगी थाना प्रभारी हटा एवं दूसरी टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक धर्मेंद्र गुर्जर थाना प्रभारी पटेरा द्वारा किया गया सराहनीय भूमिका सउनि मलखान सिंह चौकी बिलाई, प्रआर महेंद्र बाबू, प्रआर रूपलाल, प्रआर महेश यादव थाना पटेरा, साइबर शाखा से प्रआर सौरभ टंडन एवं प्रआर राकेश अठ्या थाना कुम्हारी से प्रआर रामकिशोर अहिरवार,प्र.आर. सूर्यकांत पाण्डेय , आर बलवंत लोधी थाना हटा से प्रआर अनिल गौतम, प्रआर कमल ठाकुर,आर अभिषेक बारोलिया,आर विजय गंधर्व,आर चालक देवेंद्र मिश्रा की महत्वपूर्ण एवं रही।



एक टिप्पणी भेजें