दमोह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 20 वर्षीय विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

 दमोह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 20 वर्षीय विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप


दमोह जिला अस्पताल में उपचाररत 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा धर्मेंद्र रजक, निवासी ग्राम तिरावली, थाना पथरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कीटनाशक पदार्थ के सेवन के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति एवं ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पूजा को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जाता था और घटना की जानकारी भी उन्हें समय पर नहीं दी गई।

वहीं, मृतका के पति ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और उनका परिवार किसी भी प्रकार की प्रताड़ना में शामिल नहीं था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाकर मर्ग कायम कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم