पटेरा में गल्ला व्यापारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, तीन दुकानें सील

 पटेरा में गल्ला व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानें सील एसडीएम राकेश मरकाम के नेतृत्व में जांच, वैध लाइसेंस और दस्तावेज नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई



 दमोह :   कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशानुसार जिलेभर में विभिन्न संस्थानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच अभियान जारी है। इसी क्रम में हटा एसडीएम राकेश मरकाम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने पटेरा नगर में संचालित गल्ला व्यापारियों की दुकानों का निरीक्षण किया।


            तहसीलदार उमेश तिवारी, नायब तहसीलदार मानसी अग्रवाल एवं राजस्व अमले की उपस्थिति में मंडी लाइसेंस, वैध दस्तावेज और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर असाटी कृषि फार्म (संचालक दीपेश असाटी), सुधा ट्रेडर्स (संचालक गणेश उपाध्याय) एवं असाटी ट्रेडर्स (संचालक धीरज असाटी) की दुकानों को वैध लाइसेंस एवं दस्तावेजों के अभाव में सील कर दिया गया।


            वहीं, एक अन्य गल्ला दुकान की जांच के दौरान परिसर में कोई माल नहीं मिला, जिस पर जांच दल ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم