दमोह में पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
दमोह। जबलपुर नाका चौकी थाना दमोह देहात में पदस्थ प्र.आर.65 भूपेन्द्र पटेल के साथ आरोपीगण नीतेश यादव, रत्नेश उर्फ रत्ते यादव, कोदू अहिरवार व कोदू अहिरवार की पत्नी व अन्य दो व्यक्तियो के द्वारा दौरान विवेचना कार्यवाही के शासकीय कार्य में बाधा डालते हुये गंदी गंदी गालिया देकर लात घूसो से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई एवं प्र.आर.उक्त के मोबाईल एवं मोटरसाईकिल में तोड़ फोड़ की गई । जो प्रार्थी प्र.आर.भूपेन्द्र पटेल की रिपोर्ट पर थाना दमोह देहात में अप.क्र. 840/2026 धारा 121-1, 126-2, 132, 221, 296-बी, 3-5, 324-4, 351-2 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना के प्रकरण के आरोपीगण कोद्दु उर्फ कोदू पिता लोटन अहिरवार उम्र 37 साल, श्रीमति मनीषा पति कुद्दू उर्फ कोदू अहिरवार उम्र 35 साल दोनो निवासी ग्राम बिजौरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश कर जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया । प्रकरण के शेष आरोपीगण नीतेश यादव, रत्नेश उर्फ रत्ते यादव व अन्य दो व्यक्ति दिनांक वक्त घटना से फरार हैं जिनकी तलास पतारसी जारी हैं जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा ।
नाम आरोपीगण- 1.कोद्दु उर्फ कोदू पिता लोटन अहिरवार उम्र 37 साल निवासी ग्राम बिजौरी थाना दमोह देहात
2.श्रीमति मनीषा पति कुद्दू उर्फ कोदू अहिरवार उम्र 35 साल निवासी ग्राम बिजौरी थाना दमोह देहात
पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच. आर. पाण्डेय, थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र उपाध्यय के सतत मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जबलपुरनाका उप.निरी.प्रियंका पटैल व टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
सराहनीय कार्य - चौकी प्रभारी जबलपुरनाका उप.निरी.प्रियंका पटैल व स्टाफ सउनि जागेश्वर साहू, प्र.आर.558 देवेन्द्र ,आर. 249 सुरेन्द्र, आर. 843 गौरव घोषी

एक टिप्पणी भेजें