पटेरा पुलिस की तत्परता: घर से बिना बताए निकलीं दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल दस्तयाब

 पटेरा पुलिस की तत्परता: घर से बिना बताए निकलीं दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल दस्तयाब

रातभर जंगल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन



दमोह। पटेरा थाना क्षेत्र में घर से बिना बताए जंगल की ओर गईं दो नाबालिग बालिकाओं को पटेरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल दस्तयाब कर लिया। दोनों बालिकाएं 1 सितंबर की शाम करीब 7 बजे घर से निकली थीं।

परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अप.क्र. 256/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने रात में जंगल एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश अभियान चलाया और 2 सितंबर की सुबह दोनों बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लिया।

पुलिस के अनुसार मामले में शेष वैधानिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS) के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

सराहनीय भूमिका- बालिकाओं की सकुशल दस्तयाबी एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक रचना मिश्रा एवं उप-निरीक्षक संतोष सिंह सहित म.प्र.आर.276 सुमन यादव, प्र.आर.96 प्रमोद चौबे, प्र.आर. 303 सुरेश लोधी , प्र.आर.235 रुपलाल आर. राघवेन्द्र सिंह , आर. 152 अनिल सिंह, म,आर. 415 मंगला का सराहनीय योगदान रहा। 

Post a Comment

और नया पुराने