कुम्हारी पेट्रोल पंप पर ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, मशीनें क्षतिग्रस्त

 कुम्हारी पेट्रोल पंप पर ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, मशीनें क्षतिग्रस्त

चालक मौके से फरार, करीब 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान




दमोह। कुम्हारी स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पेट्रोल पंप की मशीनें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद ट्रक मौके पर खड़ा है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है।

पंप संचालक के अनुसार हादसे में करीब 5 लाख रुपये की मशीनों के नुकसान का अनुमान है। बताया जा रहा है कि ट्रक सागर का है। संचालक ने चालक के संबंध में जानकारी रखने वाले लोगों से सूचना देने की अपील की है।

https://youtu.be/ExniyF-8ZIo?si=WHtHHIhu6lVJKZ1v

Post a Comment

और नया पुराने