*शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा ड्रिंक एंड ड्राइव में सख्त कार्रवाई, 62 हजार रुपये का जुर्माना वसूला यातायात पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालकों पर ₹62,000 का अर्थदंड लगाया।*
पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह एवं निरीक्षक आकांक्षा जोशी द्वारा 'ड्रिंक एंड ड्राइव' के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस सघन जांच अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे कुल 4 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹62,000/- का जुर्माना लगाया गया।
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए वाहनों और उन पर अधिरोपित जुर्माने का विवरण इस प्रकार है:
छोटा हाथी (क्रमांक MP 34 ZM 3962) के चालक पर ₹15,500/- का जुर्माना
डीजल ऑटो (क्रमांक MP 34 ZB 4854) के चालक पर ₹15,500/- का जुर्माना
डीजल ऑटो (क्रमांक MP 34 ZB 6052) के चालक पर ₹15,500/- का जुर्माना
मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 21 ZC 3784) के चालक पर ₹15,500/- का जुर्माना
यातायात थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर आगे भी इस प्रकार की सख्त चालानी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यातायात पुलिस की सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और स्वयं व दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।


إرسال تعليق