चाट-फुल्की का ठेला लगाने वाले 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 चाट-फुल्की का ठेला लगाने वाले 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या



दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के समीप रहने वाले 20 वर्षीय युवक अमन खरे ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमन, महेश खरे का पुत्र था और चाट-फुल्की का ठेला लगाकर परिवार का सहयोग करता था।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अमन को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

सूचना मिलने पर सोमवार को सागर नाका चौकी से प्रधान आरक्षक सत्येंद्र दुबे और आरक्षक अखिलेश चार जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

أحدث أقدم