शराब पकड़ी तो माफियाओं ने जानसे मारने की धमकी
बटियागढ थाना चौकी केरबना अंतर्गत ग्राम खडैरी में 30 जुलाई रात्रि 09 बजे भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देकर पकड़वाई 02 पेटी अवैध शराब पुलिस पहुंचने से पहले काली फिल्म चंडी स्कॉर्पियो फोर व्हीलर वाहन से पहुंचे शराब माफिया शराब छुड़ाने का प्रयास संगठन के कार्यकर्ताओं को शराब पकड़ी तो जानसे मारने की धमकी
जयकुमार नामदेव ब्लाक कोषाध्यक्ष संगठन कार्यकर्ता ने बताया संगठन के द्वारा लगातार पिछले 15 वषों से पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब पकड़वाई जाती है ऐसे में अब 2500 से अधिक स्थानों पर शराब पकड़वाई गई है मगर बटियागढ थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं को पुलिस का भय नहीं है ना ही आवकारी विभाग का ऐसे शराब माफियाओं के होंसले बुलंद होते नजर आ रहे लगातार शराब माफिया काली फिल्म चढ़ीं तीन फोर व्हीलर गाड़ी बटियागढ़ खडैरी शराब दुकानों से अवैध रूप से शराब सप्लाई करते हैं
संगठन ब्लाक अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया जैसे ही खडैरी गांव में शराब पकड़ी पीछे से काले कलर की स्कॉर्पियो गाड़ी से 8 से 9 लोग आते हैं लाठी लोह की राड लेकर और जानसे मारने की धमकी दी जाती और कहा अब शराब पकड़ी तो गाड़ी चढ़ा दूंगा जिसमें से मैं कुछ लोगों को पहचानता हूं अमजद खान राहुल राय सचिन राठोर नीरज पटेल आकाश आदिवासी बलराम उर्फ बल्लू पप्पू अहिरवाल संतोष अहिरवाल अन्य लोग सामिल थे
चौकी प्रभारी मनीष यादव ने बताया वीडियो फोटो के आधार पर जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आता है कार्यवाही की जाएगी

إرسال تعليق