पथरिया में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, फोर व्हीलर से 39 पेटी शराब बरामद; दो आरोपी फरार

 🚔 फोर व्हीलर से 39 पेटी अवैध शराब बरामद, दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार



पथरिया। पथरिया नगर के वार्ड क्रमांक-1 में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फोर व्हीलर वाहन से 39 पेटी अवैध शराब बरामद की है।

मौके पर कार्रवाई के दौरान अक्कू उर्फ आकाश श्रीवास्तव और ललित श्रीवास्तव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शराब को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी और इस अवैध शराब कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं? पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

أحدث أقدم