दमोह में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गाय का घी जब्त

 दमोह में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गाय का घी जब्त दुग्ध शीत केंद्रों व होलसेल फूड एजेंसियों पर छापा, सोडा, दूध और घी के नमूने जांच के लिए भेजे


दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने दमोह शहर में होलसेल फूड एजेंसियों एवं दुग्ध शीत केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान बिसलरी ब्रांड सोडा, गाय-भैंस मिश्रित दूध एवं जेबीएस ऑर्गी ब्रांड गाय के घी के नमूने लेकर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए।

मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी से मौके पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। जांच के दौरान संदिग्ध जेबीएस ऑर्गी ब्रांड गाय के घी की 51.1 लीटर मात्रा, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹28,344 है, को जब्त कर लिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने