पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के मशरूका सहित अवैध देशी पिस्टल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के मशरूका सहित अवैध देशी पिस्टल बरामद, आरोपी गिरफ्तार



दमोह। जिले की पटेरा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी पिस्टल और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹1 लाख का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, अपराध क्रमांक 223/26 में आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत कार्रवाई करते हुए राहुल पिता कुन्जीलाल यादव (24 वर्ष), निवासी जटाशंकर, दमोह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से करीब ₹40 हजार कीमत की एक अवैध देशी पिस्टल तथा करीब ₹60 हजार कीमत की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी हटा श्री कृष्णपाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना पटेरा पुलिस की विशेष टीम द्वारा की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले की विवेचना जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने