विरागोदय जैन मंदिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, उत्तराखंड के दो आरोपी गिरफ्तार
दमोह/पथरिया। थाना पथरिया पुलिस ने विरागोदय जैन मंदिर में हुई चर्चित चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए उत्तराखंड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई राशि में से ₹20,000 नगद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 22 मई 2026 की रात पथरिया स्थित विरागोदय जैन मंदिर की दो गुल्लकों से करीब ₹90,000 चोरी कर ली गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 234/26,. 331(4), 305(ए) दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से लगातार जांच की जा रही थी।
जांच के दौरान पुलिस ने 26 जुलाई 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान कुलवंत उर्फ राजू (40 वर्ष) एवं रेशम उर्फ रिंकू (32 वर्ष), दोनों निवासी जिला उधमसिंह नगर, उत्तराखंड के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों से ₹20,000 नगद बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में थाना पथरिया की टीम एवं साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सराहनीय भूमिका:-
थाना प्रभारी पथरिया निरीक्षक नेहा गोस्वामी, सउनि हरगोविंद पटेल, प्रआर.312 नरेन्द्र यादव, आर.09 नवीन बैन, आर.274 संदीप पटेल, आर.94 कपिल तिवारी, आर.749 अजय कुर्मी, आर.850 मनीष रोहित, आर.855 अमन बाल्मीकि, साइबर सेल से प्र.आर. राकेश आठ्या, आर. रोहित,शुभम नामदेव, मनोहर,आर. मयंक, की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें