दमोह में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

 खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित होलसेल मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

एनर्जी एंड इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक के लिए गए नमूने, गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें



दमोह : कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर स्थित होलसेल मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। दमोह शहर में दवा बाजार बस स्टैंड के पास स्थित फर्म रामगोपाल अग्रवाल एवं माया मेडिकोज का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित एनर्जाल एनर्जी एंड इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक रेडी टू सर्व फ्रूट बेवरेज ऑरेंज एवं एप्पल फ्लेवर के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन रेडी टू सर्व फ्रूट बेवरेज के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी

Post a Comment

और नया पुराने