एक साल से फरार 55.590 किलो गांजा तस्करी का इनामी आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार
दमोह। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दमोह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कुहारी पुलिस ने 55.590 किलोग्राम गांजा तस्करी के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी था।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी हटा कृष्ण प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुहारी उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओडिशा के संबलपुर जिले में दबिश देकर आरोपी गोपंजन पटनायक (45) निवासी ग्राम नुआ, थाना जुजूमुरा, जिला संबलपुर (ओडिशा) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार थाना कुहारी के अपराध क्रमांक 116/25 में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में 55.590 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया था। मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था, जिस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी थाना गैसाबाद के एक अन्य एनडीपीएस प्रकरण में भी वांछित था।
गिरफ्तारी की कार्रवाई में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक गोविंद सिंह, प्रधान आरक्षक रामकिशोर, आरक्षक देवव्रत सिंह, वीरसिंह तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या एवं आरक्षक मयंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

إرسال تعليق