नशे के सौदागरों पर कुम्हारी पुलिस का बड़ा प्रहार: 20.5 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹4.20 लाख का मशरूका जब्त
दमोह जिले में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने की दिशा में कुम्हारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। "ऑपरेशन क्लीन" के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस ने 20 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक जावा मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन सहित करीब 4 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया और एसडीओपी हटा श्री सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना कुम्हारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
सरमुन्दर, पिता इंताश पारदी, उम्र 22 वर्ष
निटी, पिता बर्फ सिंह पारदी, उम्र 26 वर्ष
दोनों निवासी ग्राम हरदुआ, थाना कुठला, जिला कटनी (म.प्र.) हैं।
जब्त सामग्री
20 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹2 लाख)
जावा मोटरसाइकिल क्रमांक MP-21-ZJ-6649 (अनुमानित कीमत ₹2 लाख)
दो मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹20 हजार)
कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब ₹4.20 लाख बताई गई है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दमोह पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार और प्रभावी ढंग से जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें