बड़ापुरा में शिक्षा विभाग के बाबू पर चाकू से हमला, हालत गंभीर*

 

बड़ापुरा में शिक्षा विभाग के बाबू पर चाकू से हमला, हालत गंभीर* 
*शराब के लिए पैसे न देने पर अरविंद ने मारा चाकू: जिला अस्पताल में भर्ती

दमोह*.सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ापुरा में शनिवार रात करीब 9 बजे शिक्षा विभाग के बाबू पर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया गया. घायल को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां डॉक्टर यशपाल और डॉ दिव्यांशु अवस्थी ने इलाज किया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ा पुरा निवासी देवेंद्र राज पिता करोड़ी लाल, उम्र 56 वर्ष से अरविंद नाम के व्यक्ति ने शराब के लिए पैसे मांगे. पैसे न देने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में शिक्षा विभाग के बाबू देवेंद्र राज गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.



Post a Comment

और नया पुराने