दमोह में IG इरशाद वली का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए कड़े निर्देश

 दमोह में IG इरशाद वली का औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए कड़े निर्देश



दमोह। सागर जोन आईजी इरशाद वली ने 18 सितंबर को थाना पथरिया एवं थाना दमोह देहात का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण, बीट प्रणाली, अवैध शराब, जुआ, सट्टा और मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

आईजी ने शस्त्रागार, मालखाना और अभिलेखों की जांच के साथ थाना परिसर की स्वच्छता का जायजा लिया और पौधरोपण भी किया।

पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता से कार्य करने तथा फरियादियों से शालीन व्यवहार रखने के निर्देश दिए।

Post a Comment

और नया पुराने