प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
हटा के बनगांव में सनसनीखेज वारदात से मचा हड़कंप
हटा/दमोह। हटा थाना क्षेत्र के ग्राम बनगांव में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वर्षा नामक महिला की हत्या अज्जू उर्फ अजय दुबे द्वारा किए जाने की बात सामने आ रही है।
घटना की सूचना मिलते ही हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने आरोपी को गंभीर हालत में दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हत्या के कारणों तथा घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

إرسال تعليق