नोहटा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत की खबर, दो घायल



दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाखा भजिया में दोपहिया वाहन सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक कामता सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने