पटेरिया नाले में 6 फीट का मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
दमोह। तेजगढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम पटेरिया के नाले में करीब 6 फीट लंबा नर मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किया। फिलहाल उसे तेजगढ़ वन परिक्षेत्र कैंपस में रखा गया है, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित जलाशय में छोड़ा जाएगा।

إرسال تعليق