दमोह पुलिस का सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान, 58 वारंटियों सहित ₹1,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार; असामाजिक तत्वों पर भी हुई प्रभावी कार्रवाई।

*पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले भर में चला सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान: 58 वारंटियों सहित 1000/- का इनामी बदमाश गिरफ्तार, असामाजिक तत्वों पर हुई प्रभावी कार्यवाही* 



पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में दिनांक 08.09.2026 से 09.09.2026 की दरम्यानी रात जिले के समस्त थानों में विशेष पुलिस टीमें गठित कर एक साथ सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। 

 


कोम्बिंग गश्त में पूरे जिले में एक साथ की गई इस धरपकड़ कार्यवाही में पुलिस टीमों ने रातभर दबिश देकर कुल 22 स्थाई वारंट एवं 36 गिरफ्तारी वारंट तामील कराते हुए कुल 58 वारंटियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। इसके साथ ही भरण-पोषण (मेंटेनेंस) से संबंधित 01 स्थाई वारंट और 08 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए।  



अभियान के दौरान जिले भर के सक्रिय गुंडे और निगरानीशुदा बदमाशों की भी सघन चेकिंग की गई, जिसके अंतर्गत कुल 57 गुंडा बदमाशों एवं 27 निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें चेक किया गया व कड़ी चेतावनी दी गई। 

 

अवैध गतिविधियों एवं नशाखोरी के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए समस्त थाना क्षेत्रों से अवैध शराब विक्रय/परिवहन पर आबकारी एक्ट के तहत कुल 29 प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं जुआ-सट्टा खिलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 4(क) सट्टा एक्ट के तहत 03 प्रकरण एवं अवैध हथियार रखने पर आर्म्स एक्ट का 01 प्रकरण कायम किया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नए कानून के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए बीएनएसएस की धारा 126/135(3) में कुल 09 व्यक्तियों के विरुद्ध तथा धारा 170 बीएनएसएस के तहत कुल 08 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्यवाही की गई। 

 

अभियान के दौरान पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई, जिसमें थाना बटियागढ़ द्वारा वर्ष 2022 से अपराध क्रमांक 408/22, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹1,000/- के इनामी आरोपी राजकुमार राय पिता राधे राय को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। 

 

पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त व प्रभावी कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।

Post a Comment

और नया पुराने