मिशन ग्रीन दमोह सीजन-11 के तहत 150 पौधों का वितरण
विद्यार्थियों को पौधरोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल के लिए किया प्रेरित
दमोह। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन ग्रीन दमोह सीजन-11 के तहत शासकीय उर्दू हाई सेकेंडरी विद्यालय दमोह में करीब 150 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पौधरोपण करने के साथ पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने का आह्वान किया गया। साथ ही प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. अनिल त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. नाजिर खान, वंदना सोनी, अतुल कुमार चौबे, इसरार खान, सोनिका सोनी, अजय स्वर्णकार, अब्दुल रशीद, वेद प्रकाश खरे, प्रीति जैन, रेखा नायक, रानी श्रीवास्तव, अरुणा तिवारी, अर्जित खरे
, आर.पी. बर्दिया, रुचि दुबे, आसिफ खान, हारून खान, आफरीन कुरैशी, नेहा पटैल, सीता, देवेन्द्र, आकाश मिश्रा, प्रेमलाल, सत्यनारायण तिवारी एवं धर्मेंद्र अहिरवार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पौधरोपण को जनअभियान के रूप में आगे बढ़ाना रहा।
https://youtu.be/hybou8TBX5M?feature=shared



एक टिप्पणी भेजें