*अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत*
दमोह। पटना खुर्द के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से सवार चालक की मौत हो गई। बताया गया कि हादसे में गंभीर चालक को इलाज के लिए शनिवार दोपहर परिजन दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर मधुर चौधरी ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बहादुर पिता रामलाल बंसल, उम्र 48 वर्ष, निवासी पटना खुर्द थाना नोहटा बताया गया है। परिजनों में पुत्र लखन ने बताया कि पिता बहादुर ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराने के लिए दमोह आए थे। सर्विसिंग होने के बाद जब वे ट्रैक्टर लेकर वापस घर जा रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारदी जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक टिप्पणी भेजें