जबेरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

 जबेरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद



जबेरा/दमोहपुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया,एसडीओपी तेन्दूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना जबेरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मशरूका सामान नगदी बरामद करने में सफलता हासिल की है।


घटना का विवरण - दिनांक 05.08.26 को फरियादी संदीप राय पिता पवन राय उम्र 28 वर्ष निवासी भाटखमरिया ने थाना जबेरा उपस्थित आकर प्राथमिकी दर्ज कराई कि दिनांक 04.08.26 के रात्रि करीब 11.00 बजे उसके दोस्त शुभम साहू के साथ अपनी मोटर साइकिल क्र. MP 20 ND 0372 से जबेरा जाते दौरान दाने बाबा मंदिर के पास 200 मीटर आगे जबेरा तरफ अज्ञात लड़कों द्वारा रोड के बाये पटरी पर अपनी मोटर साइकिल अड़ा कर अज्ञात लड़कों द्वारा आंखों पर मिर्ची पाउडर मारकर मारपीट कर जेब में रखे दो मोबाइल व 20 हजार रुपये एवं कपड़ों का बैग एवं मोटर साइकिल की चाबी लूट कर फरार हो गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जबेरा में अप.क्र. 219/26 धारा 126(2), 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही और गिरफ्तारी

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी जबेरा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी—1.चंदन उर्फ बहेरा पिता बोटा चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी बिछिया कालोनी जबेरा, थाना जबेरा। 2. ईदुल नवी उर्फ कचरा पिता नजर मोहम्मद, उम्र 26 वर्ष निवासी कटंगी, थाना कटंगी जिला जबलपुर। 3. राहुल यादव पिता किशन लाल यादव, उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नं. 01, कूडन मोहल्ला कटंगी, थाना कटंगी, जिला जबलपुर।

को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों की निशादेही पर पुलिस ने लूटा हुआ मशरूका जब्त किया एवं वारदात के समय उपयोग की गई आरोपी की मोटर साइकिल को जब्त किया गया।

मुख्य भूमिका

इस सराहनीय और त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी जबेरा उपुअ रविन्द्र बागरी, चौकी प्रभारी सिंग्रामपुर उप.निरी. विकास सिंह चौहान, उप.निरी. गणेश दुबे, सउनि माधव राय, प्र.आर.245 देवेन्द्र रेकवार, प्र.आर.759 ऋषभ जैन, प्र.आर.559 वीरेन्द्र वाडेकर, आर.441 विवेक कटारे, आर.530 राजू वास्केल, आर.455 अनमोल दीक्षित, आर.450 प्रवीण, आर.800 यशराज, आर. उज्जवल खान, म.आर.867 अर्पणा पाठक एवं साइबर सेल दमोह की संपूर्ण टीम—प्र.आर.353 सौरभ टंडन, प्र.आर.280 राकेश आठया, आर.37 मयंक दुबे एवं आर.31 रोहित राजपूत की मुख्य एवं सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

أحدث أقدم