खाद्य सुरक्षा विभाग की औचक कार्रवाई, घी के नमूने जांच के लिए भेजे
खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित होलसेल घी विक्रय एजेंसी का किया गया औचक निरीक्क्षण परख ब्रांड गाय का घी, गोवर्धन ब्रांड गाय के घी,धौलपुर फ्रेश ब्रांड देशी घी एवं हटसन ब्रांड घी के लिए गए नमूने खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें, संदिग्ध 12 लीटर धौलपुर फ्रेश ब्रांड देशी घी बाजार मूल्य 11,880 रुपए किया गया जब्त
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर स्थित होलसेल घी विक्रय एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। दमोह में मीट मार्केट स्थित अमित प्रोविजन्स एवं फर्म रमेश कुमार संतोष कुमार का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित गोवर्धन ब्रांड गाय का घी एवं परख ब्रांड गाय का घी के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह कछियाना मस्जिद के पास स्थित श्याम ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित धौलपुर फ्रेश ब्रांड देशी घी एवं हटसन ब्रांड घी के नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर परिसर में संग्रहित धौलपुर फ्रेश ब्रांड देशी घी संदिग्ध पाए जाने पर 12 लीटर बाजार मूल्य 11,880 रुपए जब्त किया गया। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें