*सावन के तीसरे सोमवार: बांदकपुर श्री जागेश्वर नाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, करीब 1 लाख से अधिक ने किए दर्शन, एसपी आनंद कलादगि भापुसे भी पहुंचे
दमोह सावन माह के तीसरे सोमवार को श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में सुबह पट खुलते ही भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर सुबह भगवान भोलेनाथ के पट खुलने के साथ ही भव्य दिव्य आरती की गई। इसके बाद से भक्त लाइन में लगकर व्यवस्थित रूप से दर्शन कर रहे हैं। अभी तक करीब 1 लाख से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन कर लिए हैं और मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई। इस दौरान दमोह सांसद राहुल सिंह भी बांदकपुर पहुंचे थे और उन्होंने बाबा जागेश्वर नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। व्यवस्था में एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीएम सौरभ गंधर्व,एसडीओपी प्रभार केपी सिंह, रघुनंदन चतुर्वेदी,प्रीतम सिंह तहसीलदार, राजेश साहू, धनीराम गौंड, राजस्व निरीक्षक अभिषेक जैन, आशीष साहू, तिलक राज यादव, रक्षित निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, सीएमओ हटा/हिंडोरिया राजेंद्र खरे, थाना प्रभारी अंजलि अग्निहोत्री, चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, टीआई रचना मिश्रा, सब इंस्पेक्टर अभिषेक पटेल, फतेहपुर चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह, बिलाई चौकी प्रभारी मलखान सिंह, राजस्व अमला के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक के द्वारा मंदिर में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।सावन सोमवार पर बांदकपुर धाम में "बम-बम भोले" के जयकारों से पूरा परिसर गूंज रहा है।
साथ ही हजारों की संख्या में कांवड़िया भी दर्शन करने आ रहे हैं।
मेडीकल टीम, एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड भी मौजूद।

एक टिप्पणी भेजें