*सेंट जॉन्स स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक*
दमोह:- आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी श्री दलवीर सिंह मार्को द्वारा सेंट जॉन्स स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ के बीच यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। यातायात थाना प्रभारी द्वारा विद्यार्थियों को यातायात संकेतों एवं सड़क पर सुरक्षित आवागमन के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन न चलाने तथा सड़क पार करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने माता-पिता, परिवारजनों एवं परिचितों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।
*राहवीर योजना की दी जानकारी*
कार्यक्रम के दौरान राहवीर योजना के संबंध में भी विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को विस्तृत जानकारी दी गई। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की समय पर सहायता करना तथा उसे शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उपस्थित विद्यार्थियों को बताया गया कि दुर्घटना की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल उचित सहायता एवं पुलिस/आपातकालीन सेवाओं को सूचना देना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को जागरूकता सम्बंधी पंपलेट्स का वितरण किया गया उपस्थित लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 1100छात्र-छात्राएं ,यातायात थाना प्रभारी सहित यातायात पुलिस स्टाफ ,विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें