यातायात नियम तोड़ने पर 7 पुलिसकर्मियों के कटे चालान, हेलमेट नहीं पहनने पर हुई कार्रवाई

 यातायात नियम तोड़ने पर 7 पुलिसकर्मियों के कटे चालान, हेलमेट नहीं पहनने पर हुई कार्रवाई


दमोह। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पाए गए 07 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।



यातायात पुलिस ने 07 वाहनों के चालान काटते हुए कुल 2,100 रुपये का समन शुल्क वसूल किया। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियम सभी नागरिकों की तरह पुलिसकर्मियों पर भी समान रूप से लागू होते हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने