अलग-अलग घटनाओं में 4 मौतें, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 अलग-अलग घटनाओं में 4 मौतें, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


दमोह। जिले में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक ने आत्महत्या कर ली। जबलपुर नाका निवासी 36 वर्षीय संदीप ने जहरीला पदार्थ खा लिया, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पथरिया थाना क्षेत्र के बरधारी निवासी 20 वर्षीय खरगू की करंट लगने से मौत हो गई।

पटेरा थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय कौशल्या की सीढ़ियों से गिरने से मौत हो गई। इधर दमोह देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका चौकी के पास हिरदेपुर निवासी करीब 32 वर्षीय मिथुन ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और सभी मामलों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने