दमोह यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 36 वाहनों के चालान काटकर नियम पालन का दिया संदेश
दमोह:- पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दमोह द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 05.08.2026 को थाना प्रभारी यातायात श्री दलबीर सिंह मार्को एवं यातायात स्टाफ द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट नहीं पाए जाने पर 09 वाहनों के विरुद्ध ₹4,500, 09 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं करने पर ₹2700 , 08 वाहनों में नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म पाए जाने पर ₹4,000 तथा 01 वाहन में अवैध हूटर का उपयोग किए जाने पर ₹3,000 की चालानी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई । विशेष अभियान के दौरान कुल 36 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए ₹27,200 का शमन शुल्क वसूल किया गया।
Hadling news banai


إرسال تعليق