दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 147 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार


दमोह कोतवाली पुलिस की कार्यवाही- 03 किलो 147 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा लिए एक आरोपी गिरफ्तार।

 


दमोह :-पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था जो पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अति0 पुलिस अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर दिनाँक 31.07.2026 को जटाशंकर पहाड़ी टीन सेड के नीचे दमोह से रेड कार्यवाही कर आरोपी मुकेश यादव पिता सरजू यादव उम्र 36 साल निवासी धरमपुरा वार्ड 39 दमोह के कब्जे से 3 किलो 147 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 47000/- रुपये का जप्त किया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्र. 699/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा । 

आरोपी का नाम -  मुकेश यादव पिता सरजू यादव उम्र 36 साल निवासी धरमपुरा वार्ड 39 दमोह

जप्तसुदा मशरूका -03 किलो 147 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 47000 रुपये।

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी - थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार , उनि नीतेश जैन, प्रआर. अभिषेक चौबे, प्र.आर. आर. नरेन्द्र पटेरिया, आर. आकाश ।

Post a Comment

और नया पुराने