हटा में जल प्रदाय व्यवस्था को मजबूती, विधायक उमादेवी खटीक ने 20 टैंकरों का किया वितरण
दमोह / हटा । हटा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक उमादेवी खटीक ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए 20 जल टैंकरों का वितरण किया। जल प्रदाय व्यवस्था के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम उमाश्री पैलेस में संपन्न हुआ।
विधायक उमादेवी खटीक ने कहा कि गर्मी एवं आवश्यकता के समय ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इन टैंकरों के माध्यम से जरूरतमंद क्षेत्रों में नियमित रूप से जल प्रदाय किया जाएगा, जिससे नागरिकों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में टैंकरों का वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जनता की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें