पथरिया में अवैध शराब के खिलाफ भगवती मानव कल्याण संगठन का बड़ा अभियान

 पथरिया में अवैध शराब के खिलाफ भगवती मानव कल्याण संगठन की बड़ी कार्रवाई l



पथरिया /दमोह l दिनांक 12 जुलाई 2026 को रात्रि लगभग 9:00 बजे, पथरिया थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में भगवती मानव कल्याण संगठन, शाखा पथरिया के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई करते हुए 4 पेटी लाल मसाला एवं 2 पेटी बीयर सहित अवैध शराब पकड़ी।

जानकारी के अनुसार आरोपी रामप्रसाद विश्वकर्मा एवं एक अन्य व्यक्ति अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। संगठन के कार्यकर्ताओं की सक्रियता देखकर एक आरोपी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।

इसके बाद रात्रि लगभग 11:00 बजे तहसील रोड, पथरिया पर एक अन्य कार्रवाई में आरोपी सोनू पटेल मोटरसाइकिल से अवैध बीयर की पेटी ले जा रहा था। संगठन के कार्यकर्ताओं को देखकर उसने बीयर की पेटी सड़क पर फेंक दी और मोटरसाइकिल सहित मौके से फरार हो गया। इस मामले की भी सूचना पुलिस को दी गई ताकि आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।

भगवती मानव कल्याण संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि दोनों मामलों के फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Post a Comment

أحدث أقدم