बमनी के पास स्टीयरिंग फेल होने से पलटा डीजल से भरा टैंकर, बड़ा हादसा टला*

*बमनी के पास स्टीयरिंग फेल होने से पलटा डीजल से भरा टैंकर, बड़ा हादसा टला*



दमोह: जिले में बमनी के पास गुरुवार को डीजल से भरा एक टैंकर स्टीयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि या बड़ा हादसा नहीं हुआ।


जानकारी के अनुसार टैंकर डीजल लेकर जा रहा था। बमनी के पास अचानक टैंकर का स्टीयरिंग जाम हो गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सड़क किनारे पलट गया।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टैंकर से डीजल रिसाव को रोकने के लिए तुरंत उपाय किए गए। किसी के घायल न होने से बड़ी अनहोनी टल गई।

Post a Comment

और नया पुराने