बटियागढ़ पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई

 *बटियागढ़ पुलिस ने जुआ फड़ पर मारी रेड, 4 जुआरी गिरफ्तार, 21,800 रुपये नगद जप्त*  


*दमोह*। पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन तथा एस.डी.ओ.पी. पथरिया के मार्गदर्शन में जिले में अवैध जुआ, सट्टा व शराब पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के पालन में बटियागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रजनी शुक्ला के नेतृत्व में बटियागढ़ पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक सुदेश कुमार, प्रधान आरक्षक मुकेश दुबे, विपेश चौबे, नीरज कुमार, आरक्षक ओमप्रकाश, सोनू कुर्मी, राकेश प्रजापति और आरक्षक भरत ने मुखबिर की सूचना पर बटियगागढ़ कस्बा में जुआ फड़ पर दबिश दी। रेड के दौरान 4 जुआरी तास पत्तों से रुपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगाते पकड़े गए। पुलिस ने मौके से जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 21,800 रुपये नगद जप्त किए.

Post a Comment

और नया पुराने