दमोह पुलिस का रात्रिकालीन सुरक्षा अभियान: एसपी आनंद कलादगि ने बाइक से किया गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों को दी सख्त समझाइश

 अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) ने मोटरसाइकिल से किया रात्रिकालीन भ्रमण, संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी लेकर दी समझाइश




पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) द्वारा देर रात नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) दमोह, यातायात प्रभारी, उप निरीक्षक नीतेश जैन, थाना प्रभारी दमोह देहात, बल प्रभारी कोतवाली एवं पुलिस बल के साथ रात्रि में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पैदल एवं मोटरसाइकिल से रात्रिकालीन भ्रमण किया गया।


भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने अधिकारियों के साथ स्वयं मोटरसाइकिल से शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन, जटाशंकर पहाड़ी, तहसील ग्राउंड, शहर के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं असामाजिक तत्वों के संभावित स्थलों पर सघन भ्रमण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) लेकर उनकी पहचान एवं गतिविधियों का सत्यापन किया गया तथा आवश्यक पूछताछ की गई।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन, दुकानदारों एवं राहगीरों से संवाद कर उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने, कानून एवं यातायात नियमों का पालन करने तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की समझाइश दी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित न होने तथा रात्रि के समय सतर्क रहने की अपील की गई।

Post a Comment

أحدث أقدم