तहसील ग्राउंड में शराब पीकर माहौल खराब करने वालों पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 कोतवाली पुलिस द्वारा तहसील ग्राउण्ड दमोह मे शराब पीकर माहौल खराब करने वाले आरोपियो के विरूद्ध की कार्यवाही


घटना का संक्षिप्त विवरण - 

सोशल मीडिया के माध्यम से तहसील ग्राउण्ड मे अराजक तत्वो द्वारा शराब पीकर माहौल खराब करने संबंधी शिकायते प्राप्त हो रही थी । पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वाले आरोपियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । जो पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन , अति0 पुलिस अधीक्षक दमोह श्री सुजीत भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एचआर पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा  टीम गठित की गयी थी जो आज दिनाँक 13.07.26 को तहसील ग्राउण्ड मे दबिस दी गयी जिसमे पाँच व्यक्तियो के शराब पीते हुए तहसील ग्राउण्ड एवं उसके आसपास पाये जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं प्रतिवंधात्मक कार्यवाही भी की गयी है । 

नाम आरोपी –  

1. अनवेश पिता संजय सिह निवासी कसाई मंडी दमोह 

2. सौरभ पिता मनोहर राय निवासी नया बाजार नं. 5 दमोह

3. देवेन्द्र पिता नर्वदा प्रसाद सूर्यवंशी निवासी बडापुरा बजरिया बार्ड नं. 4 दमोह 

4. जानकारी पिता गंगाराम चक्रवर्ती निवासी बजरिया वार्ड नं. 3 दमोह 

5. सुखचैन पिता खूबचंद्र चक्रवर्ती निवासी बजरिया वार्ड नं. 3 दमोह 

 

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम - थाना इंचार्ज कोतवाली उनि. नीतेश जैन प्र.आर. नरेन्द्र अहिरवार , प्र.आर. अभिषेक चौबे ,प्र.आर. देवेन्द्र रैकवार , आर. भूपेन्द्र पाण्डेय , आर. रानू राय

Post a Comment

और नया पुराने