कर्ज और सट्टा लेनदेन से परेशान युवक ने खाया सेल्फास, जिला अस्पताल में भर्ती*

 *कर्ज और सट्टा लेनदेन से परेशान युवक ने खाया सेल्फास, जिला अस्पताल में भर्ती*


*हटा/दमोह*। जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी जी वार्ड निवासी 32 वर्षीय युवक विकास पिता कुंदन कुमार ने कर्ज से परेशान होकर सेल्फास का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास कुमार ने बताया कि विगत दिनों मुन्नालाल अठया और राजेश मांझी से सट्टा लेनदेन को लेकर आए दिन पैसों की मांग की जा रही थी.वह अभी तक दोनों को करीब 2 लाख रुपये दे चुका है, फिर भी बार-बार पैसे मांगे जा रहे हैं.विकास ने बताया कि राज चंदेल से पेटी उठाई थी, जिसके अभी तक 15 हजार रुपये दे चुका है और शेष पैसों की मांग की जा रही है। विगत दो-तीन सप्ताह से तीनों पैसे मांग रहे हैं और मारने की धमकी दे रहे हैं। इसी परेशानी के चलते आज उसने सेल्फास का सेवन कर लिया। फिलहाल जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم