दमोह कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर 03 मोटरसाइकिल बरामद की
थाना कोतवाली, जिला दमोह (म.प्र.)दिनांक 23.06.2026 को फरियादी कृष्णकांत मिश्रा निवासी वसुन्धरा कॉलोनी, दमोह की मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम योगा क्रमांक MP 04 ZM 8069 डायमंड पार्क, दमोह से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। इसी प्रकार दिनांक 26.06.2026 को फरियादी रमाकांत सेन निवासी सिंचाई कॉलोनी, दमोह की मोटरसाइकिल हीरो एच.एफ. डीलक्स क्रमांक MP 15 MX 8550 सिंचाई कॉलोनी, दमोह से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी, जो रिपोर्ट पर थाना कोतवाली, दमोह में क्रमशः अपराध क्रमांक 606/2026 एवं 617/2026, धारा 303(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मोटरसाइकिल चोरी के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश-पतारसी हेतु टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा दिनांक 30.06.2026 को संदेही (1) निशांक पिता नरेश विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी पलंदी चौराहा दमोह, (2) हर्ष पिता हेमराज विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी गौरीशंकर मंदिर के पास दमोह एवं (3) सुनील उर्फ लोचन पिता उजियार ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी हिनौती टेकसिंह थाना नोहटा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी निशांक विश्वकर्मा एवं हर्ष विश्वकर्मा द्वारा डायमंड पार्क से मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम योगा क्रमांक MP 04 ZM 8069 तथा संजय ड्राइव सागर से मोटरसाइकिल हीरो आई-स्मार्ट क्रमांक MP 15 MS 7204 चोरी करना स्वीकार किया गया। वहीं आरोपी सुनील उर्फ लोचन ठाकुर द्वारा सिंचाई कॉलोनी, दमोह से मोटरसाइकिल हीरो एच.एफ. डीलक्स क्रमांक MP 15 MX 8550 चोरी करना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से उक्त तीनों मोटरसाइकिलें विधिवत बरामद कर जप्त की गईं। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
बरामद मोटरसाइकिलें :-
1. होंडा ड्रीम योगा क्रमांक MP 04 ZM 8069 – कीमती ₹40,000/-
2. हीरो एच.एफ. डीलक्स क्रमांक MP 15 MX 8550 – कीमत ₹30,000/-
3. हीरो आई-स्मार्ट क्रमांक MP 15 MS 7204 – कीमत ₹25,000/-
गिरफ्तार आरोपी :-
1. निशांक पिता नरेश विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी पलंदी चौराहा दमोह।
2. हर्ष पिता हेमराज विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी गौरीशंकर मंदिर के पास दमोह।
3. सुनील उर्फ लोचन पिता उजियार ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी हिनौती टेकसिंह थाना नोहटा।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी :-
निरीक्षक मनीष कुमार (थाना प्रभारी कोतवाली), सउनि साहब सिंह, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक ओमप्रकाश रैकवार, आरक्षक प्रमोद सिंह, आरक्षक गणपत अहिरवार, आरक्षक देशराज सिंह थाना कोतवाली दमोह एवं आरक्षक मयंक (सायबर सेल दमोह)।

إرسال تعليق