नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ एवं हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना

"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ एवं हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार जिले में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के नेतृत्व में किया गया। यह विशेष अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना है।




अभियान के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा समाज को नशे से मुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प कराया।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। रथ के माध्यम से शहर में आमजन को नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक एवं पारिवारिक नुकसान तथा स्वस्थ जीवन के महत्व के संबंध में जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, जनसंवाद, विद्यालय एवं महाविद्यालयों में विशेष गतिविधियां तथा जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर सीएसपी श्री एच.आर. पांडे, एसडोपी श्री सौरभ त्रिपाठी, थाना प्रभारी देहात श्री धर्मेंद्र उपाध्याय, थाना प्रभारी अजाक श्रीमती रचना मिश्रा, रक्षित निरीक्षक श्री अभिनव साहू,आकांक्षा जोशी,उपनिरी. वीरेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) ने कहा कि "नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों के लिए घातक है। 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि जनसहभागिता के माध्यम से नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।

Post a Comment

और नया पुराने